January 21, 2026

यशांस की संदिग्ध मौत से क्या पर्दा उठा पाएगी मंगलौर पुलिस

0
IMG_20250123_212607
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। यशांस की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्या अब मंगलौर कोतवाली पुलिस पर्दा उठा पाएगी। मामले में अब परिजनों ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। वहीं जबकि परिजनों ने युवक की मौत हो जाने की जानकारी भी मंगलौर पुलिस को नहीं दी थी और उसका अंतिम संस्कार भी आनन फानन में कर दिया गया था। उधर परिजनों का मंगलौर पुलिस पर यह भी आरोप है कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके बाद उन्हें कोर्ट जाना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को मृतक यशांस के परिजनों ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उन्होंने यशांस के मामले की तहरीर मंगलौर पुलिस को दी थी लेकिन मंगलौर पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परिजनों ने कोर्ट की ओर रुख किया। कोर्ट के आदेश के बाद मंगलौर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। मंगलौर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने के बाद मृतक के परिजनों ने मंगलौर पुलिस से मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि क्या मंगलौर कोतवाली पुलिस यशांस की संदिग्ध मौत से पर्दा उठा पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page