रुड़की में आज से 04 नवंबर तक संगीतमय भव्य श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन:पंo जगदीश पैन्यूली
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। नगर के निर्माणाधीन श्रीखाटू श्याम मंदिर पीपल वाली गली सुभाषनगर में आज से 04 तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा में कथा कथावाचक व्यास पंo जगदीश पैन्यूली कथा वाचन करेंगे।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए पंo जगदीश पैन्यूली ने बताया कि 29 अक्टूबर को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होने के साथ नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 29 अक्टूबर 2025 से प्रारम्भ होने वाले इस भव्य आयोजन में प्रतिदिन अपराह्न 02:30 बजे से सांय 5:30 बजे तक भागवत कथा की अमृत वर्षा की जाएगी। 04 नवम्बर 2025 को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ कथा को विराम दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को श्री कपिल पूजन, 31 अक्टूबर को प्रहलाद पूजन, 01 नवंबर को श्री वामन जन्म, श्री राम जन्म, भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 02 नवंबर भव्य तुलसी विवाह एवं रुक्मणी कृष्ण विवाह, 03 नवम्बर को सुदामा चरित्र व्यास पूजन, 04 नवंबर को सती चरित्र ध्रुव चरित्र भरत चरित्र एवं तुलसी वर्षा हवन एवं शेष धारा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन होगा। श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन की तैयारी पूरी हो गई। इस भव्य आयोजन में कई दिव्य संतो का आगमन होगा। मंडपाचार्य आचार्य अनुज नौटियाल, आचार्य प्रकाश नौटियाल जी द्वारा दैनिक पूजन सम्पन करवाई जाएगी।
