January 16, 2026

छठ आरती के दौरान नहर में डूबते युवक को पीएसी तैराक दल ने बचाया

0
IMG_20251028_123342
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। छठ महापर्व पर नहर किनारे आरती के दौरान एक युवक नहर में डूबने लगा इसी दौरान वहां तैनात पीएसी के तैराक दल ने सतर्कता दिखाते हुए नहर में डूब रहे युवक को बचा लिया। वहां मौजूद लोगों ने पीएसी तैराक दल का आभार जताया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छठ महापर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह है और इसी के चलते आज प्रातः लगभग 6:30 बजे छठ पूजा आरती के समय रुड़की घाट पर एक युवक नहर पार कर रहा था इसी दौरान वह नहर में डूबने लगा। युवक को नहर में डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। नहर किनारे तैनात पीएसी तैराक दल ने सतर्कता दिखाते हुए नहर में डूब रहे युवक को बामुश्किल सकुशल बाहर निकाला। पुलिस ने युवक का नाम धनु सिंह उम्र 25 पुत्र हरिमोहन निवासी जिला गोपालगंज बिहार बताया गया है। इस साहसिक एवं मानवीय कार्य के लिए उपस्थित लोगों ने टीम की सराहना की। 40वी वाहिनी तैराक दस्ता दल में एसआई इखलाक मलिक, एच.सी. मनोज कुमार, एच.सी. निर्दोष कुमार, कांस्टेबल अंकुर, कांस्टेबल आशुतोष शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page