January 21, 2026

लिब्बरहेडी सहकारी गन्ना विकास समिति मंगलौर की पंचम वार्षिक सामान्य निकाय बैठक संपन्न

0
IMG_20251027_142452
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल)। लिब्बरहेडी सहकारी गन्ना विकास समिति मंगलौर की पंचम वार्षिक सामान्य निकाय बैठक एक पैलेस, कुरडी में सम्पन्न हुई।
सोमवार मंगलवार के गांव कुरड़ी स्थित एक पैलेस में लिब्बरहेडी सहकारी गन्ना विकास समिति मंगलौर की पंचम वार्षिक सामान्य निकाय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष नीशू राठी ने की। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा के वरिष्ठ नेता करतार सिंह भडाना, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा उपस्थित रहे। स्वामी यतीश्वरानंद गन्ना ने कहा कि किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता है। भाजपा नेता करतार सिंह भडाना ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारी समितियाँ ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी और करतार सिंह भड़ाना ने भी शिरकत की।अतिथियों ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संगठन किसानों की एकजुटता और प्रगति के प्रतीक हैं। बैठक में समिति की वार्षिक रिपोर्ट, आगामी सत्र की कार्ययोजना और किसानों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति अध्यक्ष निशु राठी ने बैठक में आए सभी अतिथियों का जताया आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page