January 21, 2026

योगेश कुमार पर जानलेवा हमला मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

0
IMG_20251027_120036
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस में जन कल्याण श्री रविदास धाम ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश कुमार पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकरपुरी रुडकी निवासी उमेश कुमार ने कोतवाली रुडकी पर  प्रार्थना पत्र देते हुए युवकों द्वारा शिकायतकर्ता के कार सवार भाई का रास्ता रोककर उसके एवं अन्य साथियों के साथ लोहे की रॉड व लाठी डण्डो से मारपीट करना व गाडी को तोडफोड  कर नुकसान पहुंचाने के संबंध तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज किए थे। जिसमें पुलिस को सफलता भी मिली। पुलिस ने हमले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से वारदात में प्रयुक्त एक चौपाहिया वाहन के साथ ही डंडे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम सुमित पुत्र पप्पू, राजन पुत्र पप्पू निवासी मकदुमपुर थाना मंगलौर बताया है। पुलिस में पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से घटना मे प्रयुक्त वाहन UK 17y7571toyta glnaza कार, घटना में प्रयुक्त डण्डे (बाँस) – 03 बरामद किए हैं। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय, व0उ0नि0 मनोज गैरोला, उप निरी सूरत शर्मा, अ0उ0नि0 नरेन्द्र सिह राठी, हेकानि0 नूर हसन, हेकानि0 संदीप कुमार, कानि0 भूपेन्द्र, कानि0 राजेश देवरानी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page