January 21, 2026

मेहंदी लगवाने को बाजारों में उमड़ रही महिलाओं की भारी भीड़

0
2018_9largeimg11_Sep_2018_092317376
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। करवा चौथ की तैयारी में महिलाएं बड़ी संख्या में बंजारों की तरफ खरीदारी करने के लिए पहुंच रही है तो वही मेहंदी लगवाने को लेकर भी महिलाओं की भीड़ बाजारों में उमड़ी है।
बृहस्पतिवार की सुबह से ही मेहंदी लगवाने को लेकर और अन्य सामान की खरीदारी करने को महिलाएं बड़ी संख्या में बाजारों में सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गई है। सिविल लाइन बाजार से लेकर बेटी गंज, मैन बाजार, रामनगर मैं महिलाओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। महिलाएं करवा चौथ के पर्व को लेकर इस बार काफी उत्साहित नजर आ रही है। आपको बता दे कि जबकि करवा चौथ के पर्व में अभी एक दिन का समय है लेकिन इससे पहले ही महिलाएं सभी तैयारियां करने में जुटी है। बाजारों में भी मेहंदी लगाने वाले लड़के लड़कियां सभी तैयारी करके बैठे हुए हैं और उनके पास बड़ी संख्या में महिला मेहंदी लगवाने के लिए पहुंच रही है। इतना ही नहीं कई संस्थाओं ने करवा चौथ के पर्व पर फ्री में मेहंदी लगवाने के स्टॉल आदि लगा रखे हैं जहां पर महिलाएं इसका लाभ उठाती हुई भी नजर आ रही है। करवा चौथ के पर्व को लेकर जहां महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है तो वहीं लोगों को जाम ने भी परेशान कर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page