अवैध खनन पर मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर ट्राली सीज
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन लदे वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी हरिद्वार द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। इन्हीं आदेशो के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही के लिये थाना स्तर पर अलग-अलग टीमो का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। रात्रि को थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम आमखेडी में सोनाली नदी में अवैध खनन की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खनन माफिया पुलिस को आता देख अंधेरा का फायदा उठाकर वाहनों को छोडकर मौके से भाग गये। टीम द्वारा मौके से अवैध खनन से लदे 04 ट्रैक्टरो को कब्जे मे लेकर सीज किया गया तथा अवैध खनन मे रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वाहनों के स्वामी की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खनन से भरे वाहनों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राकेश डिमरी, का0 तेजपाल सिंह, हो0गा0।शिवकुमार आदि शामिल रहे।
