तीसरी मंजिल से गिरा 3 साल का मासूम, हालत गंभीर
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। एक 3 साल का मासूम घर की तीसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया। तीसरी मंजिल से गिरने से मासूम की हालत चिंता जनक बनी हुई है। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को लक्सर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जैनपुर खुर्द निवासी अली उम्र 3 वर्ष अपने घर में खेलते खेलते घर की तीसरी मंजिल पर पहुंच जाना बताया गया है। बताया गया कि मासूम तीसरी मंजिल पर पहुंच गया लेकिन घरवालों को इसकी भनक तक भी नहीं लगी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में 3 साल का मासूम तीसरी मंजिल से अचानक से नीचे गिर गया। मासूम को नीचे खून से लथपथ पडा देख घर वालों के होश उड़ गए। चीख पुकार की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर आ गए। आनन फानन में मासूम को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।