January 16, 2026

बलात्कार मामले में फरार चल रहा आरोपी सिडकुल क्षेत्र से गिरफ्तार

0
IMG_20251003_120022
Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार (देशराज पाल)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिक से बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर अलग-अलग जगह पर काफी समय से छुप रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जुलाई 2025 को पीड़ित ने कोतवाली ज्वालापुर में आकर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकत और दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने ज्वालापुर कोतवाल को शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिशा निर्देश दिए जिसके क्रम में ज्वालापुर कोतवाल द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी लेकिन आरोपी इतना शातिर था कि उसने घटना के बाद से ही अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा था और वह बार-बार गिरफ्तारी से बचने के लिए जगह बदलकर रह रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बलात्कार के आरोपी को सिडकुल क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रकाश केशव पुत्र केशव निवासी जुर्स कन्ट्री कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार, मूल निवासी सीता बदरियर निकट सब्जी मंडी थाना व जिला शिवान बिहार बताया गया है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सोनल रावत, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल प्रवीन नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page