January 21, 2026

गांधी के विचार आज की जरूरत:राजेंद्र चौधरी एडवोकेट

0
IMG_20251003_091421
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। महानगर जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के तत्वाधान में स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती गांधी प्रतिमा के प्रांगण स्थित गांधी वाटिका पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस दौरान भारी संख्या में इकट्ठा हुए कांग्रेसियों ने एक स्वर्ग महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाए। महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि आज के समय में महात्मा गांधी के विचार आज की जरूरत। इस अवसर पर गांधी के साथ साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई गई और उनके तथा गांधी के विचार, कार्य ओर जीवन पर अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
बृहस्पतिवार को सुबह के समय महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकत्री सिविल लाइन स्थित गांधी वाटिका पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर महात्मा गांधी अमर रहे और लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर याद किया। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि आज जिस दौर में देश है इस समय गांधी के विचारों की सबसे अधिक जरूरत देश को है। महात्मा बुध के बाद महात्मा गांधी ने ही सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने का बड़ा काम किया था जबकि उस वक्त में एटम बम ओर पूरी दुनिया लड़ाई में शामिल रही थी। आज जब गांधी के विचारों को पढ़ने समझने ओर चलने की आवश्यकता है। इस दौर के युवा गांधी को नहीं पढ़ रहे हैं बल्कि भाजपा सरकार की कुरीतियों के कारण बेरोजगारी और निराशा के चलते नशे की तरफ जा रहे हैं जो कि देश हित में नहीं हैं। पूर्व मंत्री राव शेर मोहम्मद ने कहा कि गांधी ओर शास्त्री के देश के लिए बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है और युवाओं को उनके जैसी शिक्षा ओर देश हित के कार्य करने चाहिए। सलीम खान ने अपने विचार रखते हुए कहा कि गांधी को पढ़ना चाहिए और देश हित में गांधी विचार ही श्रेष्ठ है। इस अवसर पर अनेक लोगों ने भी विचार रखें। इस अवसर पर विकास त्यागी, संजय गुड्डू पूर्व पार्षद, चेयरमैन शमशाद, राजकुमार सैनी, भूषण त्यागी, डॉ हरविंदर सिंह, ओमवीर सिंह मलिक, यासमीन खान, वीना आनंद, रिजवान अहमद, एड नितिन त्यागी, सुभाष चंद्र शर्मा, डॉ धीर सिंह सैनी, रेहाना बेगम, मिंटू जायसवाल, मिंटू प्रधान, सुधीर चौधरी, एड राजा चौधरी, नीरज अग्रवाल, नन्द लाल यादव, विजय पाल सिंह, डॉ मीर अहमद, अश्विनी छाबड़ा, ईo शालिम मलिक, नीरज सैनी, सरदार जसविंदर सिंह फौजी, मोनू सैनी, मोहित त्यागी, अजय चौधरी, लवी त्यागी, कमल मित्तल, उम्मेद गाजी, मकसूद हसन, राजू, विनोद बाल्मिकी, बब्बू डबराल, शमीम मिस्त्री आदि मौजूद रहे।सलीम खान की अध्यक्षता ओर विकास त्यागी के संचालन में मनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page