January 21, 2026

जीवन में आगे बढ़ने के लिए श्रमदान अत्यंत आवश्यक:डॉ. तरुण

0
IMG_20250924_163850
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। चमन लाल महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन मेरा भारत पोर्टल के माध्यम से कराया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष में भारत सरकार द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन क्विज में भी सभी छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग कराया गया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. तरुण गुप्ता द्वारा छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनने की शिक्षा पर जोर दिया। जीवन में आगे बढ़ने के लिए श्रमदान अत्यंत आवश्यक है। हमें प्रतिदिन अपने घर पर ही रहकर कुछ ना कुछ श्रमदान अवश्य करना चाहिए। इससे मनोबल एवं आत्मबल भी विकसित होता है। प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना अपना एक शिविर आयोजित करती है जिसमें छात्र-छात्राओं को सात दिवसीय आवासीय रहकर अनुशासित व स्वावलंबी बनने की शिक्षा दी जाती है। विगत दिनों में उत्तराखंड में आई बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए भी राष्ट्रीय सेवा योजना ने अपना कर्तव्य निभाया। इसी क्रम में दूसरे वक्ता के रूप में डॉ. अरविंद कुमार ने करियर काउंसलिंग के माध्यम से तथा विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों के माध्यम से साइंस के कुछ छोटे-छोटे प्रयोग कराए ताकि हम आसानी से विज्ञान को सरल तरीके से समझ सके। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा एवं सचिव अरुण हरित ने सभी छात्र-छात्राओं को 2 अक्टूबर तक चलने वाली सभी गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए आह्वान किया तथा अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। आईयक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. दीपा अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को अनुशासित रहने के लिए जोर दिया और वर्ष भर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई में होने वाली समस्त गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए भी आवाहन किया। साथ ही इस कार्यक्रम में डॉ. पुनीता एवं डॉ. हिमांशु कुमार उपस्थित रहे तथा उन्होंने भी छात्र-छात्राओं को अपने संवाद के माध्यम से अनुशासित रहने के लिए जोर दिया। कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. मोहम्मद इरफान ने छात्र-छात्राओं को आगामी दिनों की विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा के विषय में बताया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है एवं मेरा भारत पोर्टल की संपूर्ण जानकारी से भी अवगत कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य शिक्षक गणों का भी सहयोग रहा तथा गैर शिक्षक कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page