January 16, 2026

राम राज तभी स्थापित हो सकता है जब हम उनके पद चिह्नों पर चले: गौरव कौशिक

0
IMG_20250924_152725
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। देवभूमि आदर्श सोसाइटी द्वारा आदर्श नगर निकट पेट्रोल पंप तीसरे दिन रामलीला मंचन मे मंचन से पहले ही बच्चे व बड़ों में भी रामलीला देखने का उत्साह देखा गया। शौकाग्रस्त अयोध्यावासी ओर दशरथ का अपने पूर्व काल को याद करना जिसमें उन्होंने ने अज्ञान पूर्वक श्रवण को तीर मार दिया था, उनके अंधे पिता के श्राप को याद करना ओर पुत्र वियोग में प्राण त्यगाना तथा भरत की अयोध्या वापिसी ओर माता केकई पर किरोध ओर उनको को त्यागना व बाद में श्री राम को मानना ओर उनके ना मानने ओर धर्म पर चलने पर अडिग रहने का मनोरम भाव विभोर दृश्य दिखाया गया। लोगों की आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है के तीसरे दिन भी रामलीला को देखने की लिए बहुत भारी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आई।
मुख्य अथिति रहे रुड़की बीजेपी के नेता महेंद्र काला पूर्व मेयर गौरव गोयल व गौरव कौशिक जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा ओर डॉ गोठी रहे।गौरव कौशिक ने सर्वसमाज के लिए श्री राम के चरित्र को धारण करने की बात कही और बताया के श्री राम एक अच्छे पुत्र, अच्छे बेटे ओर अच्छे भाई ही नहीं, अच्छे शिष्य व कुशल शासक भी थे। राम राज तभी स्थापित हो सकता है जब हम सब उनके पद चिह्न पर चले। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सोसाइटी अध्यक्ष चौधरी आदित्य तोमर को लगातार आठवी रामलीला व्यवस्थित रूप से करने की बधाई दी और राम भक्तों को संबोधित करते हुए जय श्री राम के नारे लगाए। अतिथियों द्वारा गणेश पूजन रामायण की आरती कर लीला मंचन का आनंद लिया। इस मौके पर देवभूमि आदर्श सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके अध्यक्ष चौधरी आदित्य तोमर व सोसायटी के सदस्य ओर आदर्श नगर पार्षद समिति के संरक्षक सचिन कश्यप, प्रदीप चौहान, निखिल वर्मा ने रामलीला मंचन देखने आए सभी रामभक्तो को भारी संख्या में आने के लिए धन्यवाद किया। मंच का संचालन अजय त्यागी ने किया। मंचन में तीसरे दिन मुख्य संयोजक राज कश्यप, कमल भाटी, अभिषेक नामदेव, प्रदीप चौहान, राकेश यादव व अन्य सोसाइटी मेंम्बर, आशीष कश्यप, बसंत, शुलभ शर्मा, अंकित सिंगल, मयंक देव, राजू कश्यप, राजेश, कश्यप, चौधरी आदित्य रोड, हिमांशु आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page