August 25, 2026

गंगनहर थाना क्षेत्र से 10 साल की मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

0
IMG_20250123_212607
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। गंगनहर थाना क्षेत्र से एक 10 साल की मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। मां ने पुलिस को तहरीर देकर मासूम की तलाश के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगनहर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी 10 साल की मासूम को अपनी सहेली रुखसार निवासी महावीर एनक्लेव के यहां लगभग दो माह से छोड़ रखा था। बताया गया है कि कल शाम मासूम चाऊमीन लेने के लिए सहेली के घर से गई थी लेकिन वापस नहीं पहुंची। मासूम के वापस न पहुंचने पर सहेली ने इसकी जानकारी उसकी मां को दी। जानकारी लगते ही उसके होश उड़ गए। बताया गया है कि आनन फानन में पहले तो उन्होंने अपने स्तर से मासूम की आसपास काफी तलाश की लेकिन जब उसका कुछ पता नहीं चल पाया तो उसके बाद पीड़ित मां गंग नहर कोतवाली पहुंची और बेटी के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी। गंगनहर थाना पुलिस ने मां की तहरीर पर गुमशुदगी की दर्ज कर ली है। पुलिस लापता मासूम की तलाश के लिए प्रयास कर रही है। उधर मासूम का कुछ पता ना चल पाने से उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page