नाबालिग के अपहरणकर्ता को 24 घण्टे में दबोच लाई भगवानपुर पुलिस
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। भगवानपुर थाना पुलिस ने एक बेहतरीन सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग के अपहरणकर्ता को नाबालिग सहित दबोच लिया है। पुलिस ने बरामद नाबालिग को उसके परिजनों को सुपुर्द किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी ग्राम पुहाना ने ख़ुद की नाबालिग पुत्री उम्र लगभग 15 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में शाहनवीर व अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। नाबालिग लड़की के अपहरण को गम्भीरता से लेते हुए थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा तत्काल टीमें गठित कर ठोस सुरागरस्सी पतारसी करते हुए 24 घंटे के भीतर नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ता को दबोचा गया। पुलिस अपह्ता/पीड़ता के बयानों के आधार पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87/65 व 5(ठ)/6 पोक्सो अधि0 की बढ़ौत्तरी की गयी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपों का नाम शाहनवीर पुत्र इश्फाक निवासी ग्राम सिरचन्दी थाना भगवानपुर बताया है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 पुनीत दनौषी, उ0नि0 किरन गुन्साई, कानि0 अमित कुमार आदि शामिल रहे।