भगवान विश्वकर्मा ने ही ब्रह्मांड के निर्माण में अहम भूमिका निभाई:मैत्री गिरी
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर मैत्री गिरि महाराज श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का वास्तुकार और शिल्पकार माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा ने ही ब्रह्मांड के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।
मंगलवार को मंगलौर स्थित प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर मोहल्ला मानक चौक में श्री विश्वकर्मा महासभा समिति मंगलौर द्वारा भगवान विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर विधि विधान से पूजा पाठ एवं संकीर्तन तथा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता करतार सिंह भडाना को आना था लेकिन किन्हीं कारणों के चलते वह नहीं आ पाए और उन्होंने अपने भतीजे कुलदीप बढ़ाना को भेजा। कार्यक्रम में पहुंचे कुलदीप भड़ाना का समिति के पदाधिकारियों ने उनका शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भगवान विश्वकर्मा के जन्मोत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र श्री पितलेश्वर संकीर्तन सुंदरकांड मंडल मंगलौर, एमडी धवल ग्रुप रुड़की द्वारा सुंदर झांकी की प्रस्तुति एक अलग ही आकर्षण का केंद्र बनी रही। मार्गदर्शन के रूप में जगतगुरु विश्वकर्मा मनभाई नाथ उर्फ मोनी बाबा, मुख्य वक्ता ई० अशोक कुमार शर्मा, अतिथि डॉक्टर कृष्ण दत्त धीमान के साथ ही मुकेश धीमन, योगेश धीमान, अमित धीमन, शिवकुमार धीमान, राकेश धीमान, सुभाष धीमान, श्रषिपाल धीमान, सोनू धीमान, सुशील धीमान, शोभित धीमान, जगदीप धीमान, महेंद्र धीमान, नवीन कुमार धीमान आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
