January 21, 2026

मंगलौर पुलिस ने घर में हुई चोरी का किया खुलासा, एक गिरफ्तार, माल बरामद

0
IMG_20250917_182840
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर पुलिस ने घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस में पकड़े गए चोर से चोरी किया हुआ माल भी बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुभम पुत्र शेर सिंह निवासी नजरपुरा कोतवाली मंगलौर ने अक्षय व अन्य के खिलाफ अलमारी का ताला तोड़कर घर में रखे सोने चांदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले जाने पुलिस को दी थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए मुखबिर की सूचना पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस में गिरफ्तार किए गए युवक से चोरी की हुई संपत्ति बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपों का नाम अक्षय पुत्र पप्पू निवासी नजरपुरा कोतवाली मंगलौर बताया है। पुलिस ने उसके पास से पीली धातु की चेन-1, पीले धातु के कड़े -3, पीली धातु के लेडिस के कड़े के टुकड़े-3, दो बैग कपड़ों के बरामद किए हैं। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में-उप निरीक्षक बलबीर सिंह, अ0उप निरीक्षक गजपाल राम, कांस्टेबल 10 52 मनदीप, कांस्टेबल नीरज आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page