ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
लखनऊ (देशराज पाल)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के आवाहन पर पूर्व निर्धारित तिथि एवं समय पर पत्रकारों की समस्याओं एवं हितार्थ मुख्यमंत्री को संबोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन प्रदेश के समस्त जिला इकाइयों द्वारा जिलाधिकारी को सौंपा गया।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्षों द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित जिला अधिकारियों को सौंप गए सात सूत्रीय ज्ञापन में राज्य मुख्यालय में कार्यालय भवन आवंटन की मांग के साथ मान्यता प्राप्त पत्रकारों की भांति ग्रामीण पत्रकारों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिए जाने ताकि वह और उनके परिवार मुफ्त कैशलेस इलाज कर सके ग्रामीण पत्रकारों को शासन स्तर से बीमा योजना में शामिल करने लंबी अवधि से आंचलिक पत्रकारिता कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ दिए जाने ग्रामीण पत्रकारों को विरोध प्राथमिक की रिपोर्ट दर्ज करने से पूर्व जिला पुलिस के किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा अनिवार्य रूप से जांच किए जाने राज्य एवं जिला स्तर पर गठित स्थाई समिति की भांति तहसील स्तर पर भी स्थाई समिति गठित करके प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नियमित बैठक कराई जाने प्राकृतिक आपदा यह दुर्घटना में मृत पत्रकार के परिजनों को किसान बीमा योजना की तरह तत्काल 5 लाख रुपए की सहायता प्रदान किए जाने तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लख रुपए की आर्थिक मदद किए जाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता को कलंकित करने वाले अवैध वसूली कर रहे फर्जी पत्रकारों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग शामिल है।
