जिसे हम आज सीखते हैं वही हमारे जीवन में काम आता है:मृणालिनी
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा रुड़की द्वारा 15 से जय कृष्णा पब्लिक स्कूल खंजरपुर रुड़की में तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर के दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत वन्दे मातरम् गीत के साथ की गई। शिविर की संयोजिका मृणालिनी शर्मा द्वारा सभागार में उपस्थित सभी के स्वागत के पश्चात बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुधीर चौधरी द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य एवं साफ सफाई के बारे में बताया कि किस प्रकार एक पोषण युक्त संतुलित आहार, सही निद्रा, अपने शरीर की देखभाल, वैक्सीनेशन, व्यायाम करके तथा जंक फूड को छोड़कर स्वस्थ जीवन का लाभ उठा सकते हैं।
डॉ हेमलता सिंघल द्वारा बच्चों को आज के समय में किस प्रकार हम अपने गुस्से पर नियंत्रण कर सकते हैं जानकारी दी। आयुषी खेतान द्वारा बच्चों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में विस्तार से समझाया गया। शालिनी प्रकाश द्वारा बच्चों में बचत की आदत एवं उस बचत का कैसे सही इस्तेमाल किया जाए जानकारी दी। फरहा मलिक द्वारा बच्चों के अंदर मोबाइल के प्रति बढ़ते लगाव एवं एवं उससे होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताया गया। डॉ शालिनी जोशी पंत द्वारा गुरु का जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं बच्चों को समझाया गया की हमें किस प्रकार अपने से बड़ों के प्रति सम्मान एवं आभार को प्रकट करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में बच्चों की अलग-अलग टीम बनाकर उनके मध्य देश प्रेम गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस के शिविर में 50 बच्चे सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग, शाखा संस्कार संयोजक डॉ सुनील शर्मा, संयोजिका महिला सहभागिता रश्मि जैन, डॉ सुवीर सिंह, आर्कि आर डी सिंह, हर्ष प्रकाश काला, निखिल पंत, उमेश चन्द सिंधल, मोहिता गुप्ता, वीना सिंह, संयोगिता सिंह, प्राची गोयल, संस्था की प्रधानाचार्य रुचिका राना, कोऑर्डिनेटर अमित कुमार एवं संस्था का स्टाफ कोमल भारद्वाज, शालू, आशिया खान, पारुल मेहता, गीतांजलि, कल्पना शर्मा आदि उपस्थित रहे।
