April 30, 2026

बच्चों को अच्छे संस्कार देना ही भारत विकास परिषद का उद्देश्य: राकेश गर्ग

0
IMG_20250915_183154
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा रुड़की द्वारा तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ जय कृष्णा पब्लिक स्कूल खंजरपुर रुड़की में किया गया। शाखा के सदस्यों का संस्था में पहुंचने पर बच्चों का स्वागत किया गया।
सोमवार शिविर के प्रथम दिवस की शुरुआत वन्दे मातरम् गीत के साथ की गई। शाखा अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग द्वारा सभागार में उपस्थित सभी का स्वागत किया एवं भारत विकास परिषद की स्थापना, परिषद के उद्देश्य तथा परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर की संयोजिका मृणालिनी शर्मा द्वारा भारत की मुख्य संस्कार के सर्वे भवंतु सखिन सर्वे संतु निरामया के बारे में तथा हम नमस्ते क्यों करते हैं उसका आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं फायदे के बारे में समझाया। शाखा की योग गुरु डॉ मधुलिका चौधरी ने योग का जीवन में महत्व, सांस उच्छवास उसके फायदे एवं ओम के उच्चारण से मन में शांति कैसे मिलती है कैसे जीवन संतुलित एवं संतुष्ट रहता है से बच्चों को अवगत कराया। संयोजिका महिला सहभागिता रश्मि जैन द्वारा बच्चों से भारत को जानो विषय पर आधारित प्रश्न पूछे गए तथा जिन बच्चों द्वारा सही जवाब दिया गया उनको चॉकलेट का वितरण किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के मध्य एक ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस के शिविर में 50 बच्चों सम्मिलित हुए। इस मौके पर विशाल गोयल, डॉ राजीव कुमार गोयल, डॉ सुनील शर्मा, डॉक्टर संजय जैन, डॉ सुवीर सिंह, आरडी सिंह, वीना सिंह, फरहा मलिक, रेखा गोयल, संयोगिता सिंह, प्राची गोयल, रुचिका राना, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page