January 21, 2026

उत्तराखंड सरकार पर हमलावर हुए राकेश टिकैत, अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा

0
IMG_20250822_192841
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। बहादराबाद स्थित टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकट धरने पर पहुंचे। यहां पहुंचते ही वह उत्तराखंड सरकार के खिलाफ हमलावर हो गए। उन्होंने कहा कि यह पूंजीपतियों की सरकार किसने की आवाज को दबा नहीं सकती। उन्होंने अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा भी की है।
शुक्रवार बहादराबाद टोल प्लाजा स्थित किसानों के धरने पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकट पहुंचे। धरने पर अपने साथ राकेश टिकट को देख किसानों ताकत और बढ़ गई जब उन्होंने कहा कि किसने की आवाज को सरकार दबा नहीं सकती। उन्होंने कहा कि पुलिस के इशारे पर ही लाठी चलती है और किसानों के घुटने तोड़ने का काम किया जाता है लेकिन किसान के घुटने इतने कमजोर नहीं है कि वह उनके सामने झुक जाएंगे। उन्होंने कहा कि किस शांतिपूर्वक ढंग से देहरादून कूच कर रहे थे लेकिन इस पूंजीपति सरकार ने पुलिस से उन पर लाठी चार्ज कराया जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसने की मांगों को मनवाने के लिए उत्तराखंड के ही लोग अपनी आवाज के लिए लड़ेंगे बाहर से कोई किसान नहीं उत्तराखंड में बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा की यही के लोगों के साथ यही की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान उन्होंने निश्चित कालीन धरने की घोषणा की है। धरने के दौरान कांग्रेस से भगवानपुर विधायक ममता राकेश और पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद के साथ ही अन्य कांग्रेसी भी किसानों के धरने में अपना समर्थन देने पहुंचे। किसानों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे अब उनकी यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकट आ गए हैं उन्हें के आदेश अनुसार धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर भारी संख्या में किसान और अन्य लोग धरना स्थल पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page