January 21, 2026

फिनोलेक्स कंपनी ने एसडीएम रुड़की को जनहित कार्यों के लिए दिया चौपहिया वाहन

0
IMG_20250822_143629
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की में फिनोलेक्स केबल्स प्रा. लि. द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के अंतर्गत एक वाहन संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय को प्रदान किया गया। यह वाहन प्रशासन को जनहित कार्यों जैसे निरीक्षण, आपदा प्रबंधन एवं अन्य लोकहितकारी गतिविधियों में अधिक प्रभावी सहयोग प्रदान करेगा।
फिनोलेक्स केबल्स प्रालि के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रविण आहिरे तथा एचआर हेड विनीत कुमार संयुक्त मजिस्ट्रेट आवास पहुँचे और संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक आर. शेट को औपचारिक रूप से वाहन सौंपा। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक आर. शेट ने फिनोलेक्स केबल्स प्रालि. की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सहयोग प्रशासन की कार्यक्षमता को बढ़ाने के साथ ही आम जनता तक त्वरित सेवाएँ पहुँचाने में सहायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page