January 16, 2026

कांग्रेस द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या के विरोध में भाजपा ने किया कांग्रेस का पुतला दहन

0
IMG_20250822_135420
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। गैरसैंण में संपन्न हुए विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए अमर्यादित व्यवहार और लोकतांत्रिक मूल्यों की लगातार अवहेलना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ज़िला रुड़की द्वारा कांग्रेस पार्टी का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों और गैरजिम्मेदाराना आचरण के खिलाफ नारेबाजी की तथा कांग्रेस का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। यह विरोध प्रदर्शन रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह ने की। इस अवसर पर रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, नगर निगम की मेयर अनीता देवी अग्रवाल, जिला प्रभारी दान सिंह रावत, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, शोभाराम प्रजापति, जिले व प्रदेश के पदाधिकारी गण, भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा जैसे पवित्र लोकतांत्रिक मंच को अवरुद्ध कर, कांग्रेस ने न केवल जनता के विश्वास के साथ धोखा किया है, बल्कि राज्यहित के अहम मुद्दों पर चर्चा को भी बाधित किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे आपदा-प्रवण प्रदेश में जब जनता प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रही है, तब कांग्रेस को जिम्मेदारी निभाने के बजाय केवल विरोध की राजनीति करने में रुचि रही। आपदा प्रबंधन, राहत एवं पुनर्वास जैसे संवेदनशील विषयों पर चर्चा के बजाय कांग्रेस लगातार हंगामा कर विधानसभा सत्र को ठप करती रही, जो दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल सत्ता पाने की लालसा और अवसरवादिता तक सीमित है। जनता की समस्याओं और प्रदेश के विकास से उनका कोई सरोकार नहीं है। जिला प्रभारी दान सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है, चाहे बात आपदा पीड़ितों की सहायता की हो या फिर प्रदेश के विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाने की। मगर कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करना और जनता को गुमराह करना रह गया है। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि कांग्रेस का आचरण न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि राज्य की जनता के साथ विश्वासघात भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर स्तर पर जनता की सेवा और विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, और कांग्रेस के इस प्रकार के व्यवहार का जवाब जनता आगामी चुनाव में अवश्य देगी।मेयर अनीता देवी अग्रवाल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति ने भी कांग्रेस की नीतियों और तौर-तरीकों की कड़ी आलोचना की और कहा कि जनता अब कांग्रेस की सच्चाई भलीभांति समझ चुकी है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुनीश सैनी, देवी सिंह राणा, भीम सिंह, सोनू धीमान, सतीश सैनी, सावित्री मंगला, नितिन गोयल, पंकज नंदा, प्रदीप पाल, राजबाला सैनी, रवि राणा, विकास प्रजापति ,सुशील रावत, अक्षय प्रताप, गौरव कौशिक ,सागर गोयल, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, बृजमोहन सैनी, मनोज मुंडलाना, गुरजिंदर प्रधान, संदीप पुरी, सुरेश सैनी, आदेश सैनी,दिनेश कौशिक,कविश मित्तल, गगन सरीन, अमित प्रजापति, ध्रुव गुप्ता, प्रतिभा चौहान, विकास पाल, संजय त्यागी, आदर्श गुप्ता, सतीश शर्मा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page