January 16, 2026

राज्य चुनाव आयोग को बर्खास्त करे राज्यपाल:राजेंद्र चौधरी

0
IMG_20250819_162052
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वाधान में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को राज्यपाल के नाम दो ज्ञापन सौंपे गए।
मंगलवार को सुबह के समय पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में दो ज्ञापन एसडीएम को दिए गए।  पहले ज्ञापन में रुड़की महानगर की समस्याओं को केंद्रित करते हुए दिया गया तथा दूसरा ज्ञापन अभी हाल ही में सम्पन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर हेराफेरी कर तथा चुनाव आयोग द्वारा एक पक्षीय सहयोग भाजपा को कर स्वयं को संवैधानिक संस्थान की विफलता को साबित करने का काम किया है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष डॉ हरविंदर सिंह, जिला महामंत्री राजा चौधरी, संजय गुड्डू पूर्व पार्षद, चारु पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद, जिला महामंत्री ईo वैभव सैनी, अज्जू गाड़ा, हिमांशु चौधरी,नवीन जैन, नितिन त्यागी एडवोकेट, जय कुमार शर्मा, गुलशनव्वर , जिला सचिव मोनू त्यागी, सेवादल अध्यक्ष सुशील कश्यप, अमित कुमार, योगेश कुमार, आफताब अली, लवी त्यागी, मोज्जम, मुनीर आलम, अर्चित सैनी, अमित मलिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page