मंगलौर में शोभायात्रा के बाद हुआ श्रीकृष्ण लीला मंचन का समापन
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर में श्री कृष्ण लीला कमेटी द्वारा 13 से 18 तक श्री कृष्ण लीला का मंचन किया गया। श्रीकृष्ण लीला का मंचन शोभा यात्रा के बाद संपन्न हुआ। शोभा यात्रा में भगवान की झांकियां ने सभी का मन मोहे रखा।

सोमवार को शाम के समय मंगलौर में श्री कृष्ण लीला कमेटी मंगलौर द्वारा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा रामलीला ग्राउंड से होते हुए मैन बाजार, हनुमान चौक से होते हुए हाईवे पर पहुंची और यहां से नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मंगलौर में कंस वध के बाद शोभायात्रा का समापन हुआ। इस शोभायात्रा में श्री दशमेश अखाड़ा यमुनानगर, छोटू राजस्थानी दिल्ली कलाकार, दो बैंड चार बग्गी, तीन डीजे इन बग्गियों में श्री कृष्णा बलराम, श्री गणेश भगवान, कंस, ठाकुर जी की सुंदर झांकियां ने सभी का मन मोहे रखा। शोभा यात्रा में नासिक ढोल ने सभी का ध्यान अपनी ओर केंद्रित के रखा। शोभायात्रा के दौरान जमकर श्रीकृष्ण भगवान के जयकारे लगते रहे। मंगलौर में जगह-जगह शोभा यात्रा का व्यापारियों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। श्री कृष्ण लीला मंचन के पहले दिन रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा और भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना के साथ ही झबरेड़ा से कांग्रेस नेता डॉ गौरव चौधरी पहुंचे थे जिन्होंने श्री कृष्ण भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रीकृष्ण लीला मंचन का आनंद उठाया। श्रीकृष्णा मंचन के दौरान देवकी विवाह, श्रीकृष्ण जन्म, नागमर्दन लीला, माखन चोरी की लीलाओं का मंचन हुआ। श्रीकृष्ण लीला कमेटी के विनोद सचदेवा, विकास शर्मा, प्रेमचंद कश्यप, हरीश भारद्वाज, गब्बर सिंह रावत, हुमेंद्र पाल शारदा, रूपक सिंगल आदि शामिल रहे।
