नशा तस्कर ने मेडिकल संचालक को भी पकड़वाया, 480 नशीले कैप्सूल बरामद
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। नशा तस्करों के खिलाफ हरिद्वार जिले की पुलिस का अभियान लगातार जारी है और इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। नशा तस्कर में एक मेडिकल संचालक को भी पकड़वाया है। पुलिस को उसके पास से भी भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 को सफल बनाने के लिये एसएसपी हरिद्वार द्वारा जिला हरिद्वार को नशा मुक्त करने के लिये अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की कमर तोड़ने हेतु निर्देशित किया गया है। इन्हीं आदेशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से सघन चैकिंग अभियान के लिए पुलिस टीमें गठित गयी। लक्सर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर 480 अवैध नशीले कैप्सूलो के साथ लक्सर क्षेत्र से पकडा गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी द्वारा नशीली दवा को पुहाना भगवनापुर से लाना बताया। इस पर पुलिस ने एक मेडिकल संचालक को भी पकडा है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के नाम नईम पुत्र सलीम निवासी सालियर थाना गंगनहर रुड़की व दूसरे का नाम अदनान पुत्र अजरार निवासी माधोपुर थाना कोतवाली गंगनहर रुड़की बताया है। पुलिस में पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से 480 नशीले कैप्सूल,मो0सा0 सुपर स्पलेन्डर रंग काला, एक मोबाइल फोन सैमसंग बरामद किया है। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 कर्मवीर सिंह, उ0नि0 हरीश गैरोल, हे0कानि0 रियाज अली, हे0कानि0 पंचम प्रकाश, हे0कानि0 शूरवीर तोमर, कानि0 रविन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।
