विवाहिता ने कराया कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। दहेज उत्पीड़न के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दहेज उत्पीड़न का एक ऐसा ही मामला फिर सामने आया है जहां पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 रीति रिवाज के साथ दानिश निवासी ज्वालापुर के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करता रहा था। लेकिन हद तो तब हो गई जब उसके पति ने दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट ही नहीं बल्कि उसे घर से ही निकाल दिया। पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश पर भगवानपुर थाने में आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
