मीडिया, एसपीओ और ग्राम प्रहरी ने कांवड़ यात्रा में निभाई अहम भूमिका: शेखर चंद्र सुयाल
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने में मीडिया, एसपीओ और ग्राम प्रहरी ने अहम भूमिका निभाई है और उन्हीं के प्रयासों से यह असंभव संभव हो पाया है। पुलिस प्रशासन के साथ मीडिया का शानदार तालमेल इस बात की बानगी भी बना है।
शुक्रवार की देर शाम मंगलौर कोतवाली में स्वागत समारोह का आयोजन पुलिस द्वारा किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और अतिथि सीओ मंगलौर रहे। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि कावड़ मेला को सकुशल संपन्न कराने में मीडिया, एसपीओ तथा ग्राम प्रहरी ने अपनी अहम भूमिका निभाकर कर मेले को सकुशल संपन्न कराया है।
इसके लिए इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम होगी। सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने कहा कि एसपीओ और ग्राम प्रहरी को जहां पर जिम्मेदारी सौंप गई वहीं पर उन्होंने बड़ी ईमानदारी के साथ शानदार कार्य किया जो की प्रशंसा के पात्र हैं।
मंगलौर कोतवाल शांति कुमार ने भी सभी को अपनी ओर से शानदार कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
*एसपी देहात और सीओ ने मंगलौर कोतवाल की थपथपाई पीठ*
मंगलौर कोतवाली में सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सियोल और को विवेक कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर कावड़ मेला को से कुशल संपन्न कराने में मंगलवार कोतवाल शांति कुमार की पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा कि मंगलौर कोतवाली के एसएसआई रफत अली, चौकी प्रभारी बलबीर सिंह, नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज, दारोगा नरेंद्र राठी, प्रमोद कुमार, मुंशी नंदकिशोर समेत मंगलौर कोतवाली का समस्त स्टाफ ने शानदार कार्य किया है जिसके लिए यह सभी बधाई के पात्र हैं।
*सम्मानित होने वाले एसपीओ*
जनेश्वर गिरी, आकाश त्यागी, आसिफ जैदी, कल्लू बंदूकवाला, रोहित, निक्कू, सुधीर, नदीम मलिक, खालिद, गुलाम, शमीम, नदीम, प्रिंस त्यागी, शाहबाज, सलमान, मान्धाता, मोईन, प्रमोद, विक्रम सिंह, अमित कुमार, फय्यूज, नईम अब्बास आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
*सम्मानित होने वाले ग्राम प्रहरी*
रफल सिंह, तेल्लूराम, सुखेंद्र पाल, देवी सिंह, सतपाल, मुजम्मिल, बृजपाल, कुलदीप, मुकेश, राजू, महेंद्र सिंह, ब्रह्म सिंह, सियानंद, बालेंद्र, विक्रम सिंह, नंदकिशोर, महफूज, प्रदीप, ब्रह्मजीत, मांगा, सतेन्द्र, रमेश, अक्षय, संजय को सम्मानित किया गया।
