December 15, 2025

प्रदीप हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने ही प्रेमी से पति की कराई थी हत्या

0
IMG_20250717_140649
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। जहां एक और कावड़ मेला अपने चरम पर पहुंच चुका है और पुलिस महकमा ही नहीं बल्कि अन्य विभाग के भी अधिकारी गण कावड़ मेला को सकुशल संपन्न करने के लिए जुटा हुआ है तो वहीं थाना पथरी पुलिस में एक बेहतरीन सफलता हासिल की है। थाना पथरी पुलिस ने प्रदीप हत्याकांड से पर्दा उठाया है और हत्या में शामिल पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पथरी थाना पुलिस की इस सफलता पर एसएसपी ने भी इस खुलासे की सराहना की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई 2025 को थाना पथरी क्षेत्र में आम के बाग़ से एक शव पुलिस ने बरामद किया था। बरामद शव की पहचान ई-रिक्शा चालक प्रदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी अंबुवाला थाना पथरी उम्र 48 वर्ष के रुप में हुई थी। बताया गया कि थाना पथरी में मृतक प्रदीप कुमार के भतीजे मांगेराम की तहरीर के आधार पर मृतक की गला घोटकर हत्या किए जाने मुकदमा दर्ज किया गया। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने थाना पथरी पुलिस को प्रकरण के जल्द खुलाशे के निर्देश दिए। थाना पथरी पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीडीआर अवलोकन एवं गुप्तचरों से मिली जानकारी कि मृतक की पत्नी जिसने पहले पति की बिमारी के कारण मौत होने पर 10 साल पहले मृतक से विवाह किया था और गांव के ही सलेक नामक आदमी से उसका प्रेम प्रसंग भी चल रहा है। जांच में ये भी सामने आया कि घटना के दिन से ही सलेक का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है और वह गांव से फरार चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी से गहनता से पूछताछ की तो उसने अवैध प्रेम प्रसंग एवं षड़यंत्र रच सलेक के हाथों प्रदीप की हत्या कराना स्वीकार किया। पूरी सच्चाई सामने आने पर हत्यारोपी प्रेमी सलेक को लक्सर स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। सलेख की निशादेही पर पुलिस टीम ने गला घोंटकर हत्या करने में प्रयुक्त साफा (गमछा) बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी रीना की पहले शादी से 3 लड़किया है तथा मृतक प्रदीप से 2 बच्चे हैं। पुलिस ने हत्यारोपी का नाम सलेक पुत्र ईलम चंद निवासी ग्राम अंबु वाला थाना पथरी व प्रेमिका रीना पत्नी प्रदीप कुमार निवासी ग्राम अंबु वाला थाना पथरी बताया है। हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में मनोज नौटियाल थानाध्यक्ष  पथरी, व0उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी, उ0नि0 अशोक सिरसवाल, उ0नि0 रोहित कुमार, कानि0 सुशील कुमार, कानि0 789 मुकेश चौहान, कानि0 1179 अजीत तोमर, कानि0 1574 नारायण राणा, कानि0 1533 अनिल सिंह, कानि0 वसीम सीआईयू शाखा हरिद्वार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page