राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा हूण में उत्साह पूर्वक मनाया गया हरेला पर्व
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल/राजपाल)। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा हूण में हरेला पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में फलदार पेड़ों का पौधारोपण किया गया।
बुधवार राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा हूण में शिक्षकों द्वारा हरेला पर्व बड़े ही उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में फलदार पौधारोपण किया गया जिसमें मुख्य रूप से सहजन, बेल, अंगूर, संतरा, माल्टा एवं आंवला आदि प्रमुख रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह ने हरेला पर्व की सभी को बधाई देते हुए कहा कि पृथ्वी को हरा भरा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को साफ और स्वच्छ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि पेड़ है तो जीवन है। इस मौके पर पीएम प्रभारी विपुल सालार, सुशील कुमार, आदित्य ,जितेंद्र पवार, राकेश शर्मा, प्रणव सालार, आलोक द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
