March 11, 2026

शाबास मंगलौर पुलिस:बिछड़े 10 वर्षीय भोले को माता-पिता से मिलवाया

0
IMG_20250714_181106
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। पुलिस सहायता केंद्र नहर पुल मंगलौर पर एक व्यक्ति द्वारा रोते हुए 10 वर्षीय भोले को पुलिस सहायता केंद्र पर मौजूद अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी के पास सुपुर्द करते हुए बताया कि यह भोला अपने परिजनों से बिछुड़ गया है। मंगलौर कोतवाली के अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी ने मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए परिजनों से बिछड़े भोले को मिलवाया। माता-पिता बिछड़े हुए बालक को पाकर मंगलौर पुलिस की सराहना की और उनका दिल से आभार जताया।

वहीं दूसरी ओर कुरडी गांव के सामने कांवड़ियों से भरे डीसीएम की रोडवेज बस से टक्कर हो गई। इससे पहले की मामला बढ़ता मंगलौर कोतवाली के दरोगा नरेंद्र सिंह राठी जानकारी लगते ही मर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कावड़ियों को समझा बूझकर मामला वहीं पर निपटाया और उन्हें अपने गंतव्य की ओर रवाना किया। मंगलौर पुलिस की इस सूझबूझ से बड़ा मामला होते होते बच गया जिसकी सराहना भी स्थानीय लोगों ने की।
सोमवार को नहर पुल के पास स्थित पुलिस सहायता केंद्र पर एक व्यक्ति 10 वर्षीय बालक को लेकर पहुंचा। रो रहे 10 वर्षीय भोले बालक को सांत्वना देते हुए पुलिस ने जब उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नैतिक पुत्र बसंत निवासी बुद्ध विहार दिल्ली उम्र 10 वर्ष बताया। बालक ने बताया कि मैं अपने माता-पिता के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार आया था। मेरे माता-पिता मुझसे बिछड़ गए हैं। पुलिस सहायता केंद्र पर मौजूद पीआरडी जवान सैफूजमा एवं विशेष पुलिस अधिकारी जनेश्वर गिरी के साथ उसके माता-पिता को तलाश करने हेतु लगाया गया जिनके द्वारा उक्त भोले के माता-पिता की तलाश नहर पुल मंगलौर से तांसीपुर तक और नहर पुल मंगलौर से लिबरहेडी तक की गई तो उसके माता-पिता लिबरहेडी शिव मंदिर परिसर में बैठे हुए मिले। भोले को सकुशल उसकी माता एवं पिता के सुपुर्द किया गया। लापता भोले को अचानक से अपने सामने देख भोले के माता-पिता की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।माता-पिता अपने खोए हुए 10 वर्षीय पुत्र को पाकर उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए एवं अपने पुत्र को देखते ही गले से लगा लिया। कांवड़ियों द्वारा खुशी-खुशी मंगलौर पुलिस का धन्यवाद करते हुए इस मदद के लिए बहुत सराहना की गई। बिछड़े बालक को उसके माता-पिता से मिलाने वाली पुलिस टीम में अ0उप नि0 नरेंद्र राठी, पीआरडी सैफूजमा,
एसपीओ जनेश्वर गिरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page