August 24, 2026

कांवड़िया के भेष में पकड़े गए आरोपी की कहानी में मंगलौर पुलिस का बड़ा झोल

0
IMG_20250713_202526
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल/राजपाल)। कांवड़िए का भेष बदलकर उनके बीच में घुल मिलकर बैठने वाले बहरूपिये को पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलौर पुलिस दिन-रात एक किए हुए हैं। मंगलौर पुलिस हर छोटी बड़ी स्थिति पर अपनी नजर गड़ाए हुए हैं। इसी का नतीजा है कि मंगलौर कोतवाली पुलिस ने नारसन हाईवे से कावड़िये की वेशभूषा में कावड़ियों के बीच उठ बैठ कर उनका मोबाइल चोरी करने वाले को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बहरूपिये ने अपना नाम महेश पुत्र मांगेराम निवासी नारसन खुर्द कोतवाली मंगलौर बताया है। इसकी पुष्टि स्वयं मंगलौर कोतवाल शांति कुमार ने की है। वहीं दूसरी ओर मंगलौर कोतवाली पुलिस द्वारा एक प्रेस नोट जारी किया गया जिसमें कांवड़िए का भेष बदलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पकड़े गए आरोपी को बताया गया। मामला एक ही है या दो यह तो मंगलौर पुलिस ही जाने। लेकिन पकड़ा गया भेषधारी कांवड़िया तो एक ही है। मंगलौर पुलिस ने प्रेस नोट जारी किया उसमें बात कुछ और है और जो मंगलौर कोतवाल ने बताया उसमें मामला कुछ और, दोनों ही मामले भिन्न है लेकिन पुलिस द्वारा ऐसा क्यों किया गया यह तो मंगलौर पुलिस ही जाने लेकिन यह मामला आज चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page