December 15, 2025

मंगलौर पुलिस ने कांवड़ियों से 6 दर्जन से अधिक डंडे किए जब्त

0
IMG_20250713_165235
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अवैध रूप से ले जा रहे डंडे कावड़ियों से भारी मात्रा में लेकर जब्त किए। पुलिस ने कांवड़ियों को शांतिपूर्वक समझा बुझाकर गंतव्य की ओर रवाना किया। पुलिस की इस कार्रवाई से कुछ कांवड़िए नाराज भी नजर आए।
रविवार को नहर पुल मंगलौर पुलिस सहायता केंद्र पर जोनल पुलिस अधिकारी वीर सिंह अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर विवेक कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम नहर पुल मंगलौर ने कांवड़ मेला में अप्रिय घटना की रोकथाम, सकुशल कांवड़ मेला को संपन्न कराए जाने को कांवड़ियों के द्वारा तोड़फोड़, मारपीट आदि घटनाएं की रोकथाम के लिए उनके द्वारा अवैध रूप से अपने साथ ले जा रहे डंडो को जब्त किया। पुलिस ने उनको भली भांति समझा कर धार्मिक आस्थाओं का वास्ता देकर शांतिपूर्वक एवं सुरक्षित यात्रा करने के बारे में समझाते हुए उनके गंतव्य को रवाना किया गया। डंडे जब्त करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी कांस्टेबल हंसवीर कांस्टेबल सूरज चौधरी, कांस्टेबल रोहित नेगी, कांस्टेबल मुकेश, महिला कांस्टेबल सुमित आर्य, कांस्टेबल युद्धवीर सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page