रुड़की में कांग्रेसियों को मुख्यमंत्री का पुतला फुकने से पुलिस ने रोका, कांग्रेसियों ने फिर भी फूंका पुतला

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने आए कांग्रेसियों को पुलिस का सामना करना पड़ा। पुलिस ने महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के हाथों में से पुतला छीन लिया। लेकिन इसके बावजूद भी कांग्रेसियों ने आधा अधूरा मुख्यमंत्री के पुतले को दहन कर मुख्यमंत्री मुर्दाबाद, मुख्यमंत्री होश में आओ के नारे लगाए। महानगर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि रुड़की को कसीनो का अड्डा नहीं बनने देंगे।
शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों से ज्यादा कांग्रेसी सिविल लाइन स्थित चंद्रशेखर चौक पर पहुंचे। यहां पहले से ही पुलिस भारी संख्या में मौजूद रही। कांग्रेसियों ने यहीं पर खड़े होकर मुख्यमंत्री का पुतला तैयार किया। कांग्रेस जब यहां दर्जनों से ज्यादा की संख्या में इकट्ठा हो गए तो महानगर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के पुतले को आग हवाले करना ही चाह रहे थे इससे पहले ही पुलिस ने उनके हाथों से मुख्यमंत्री का पुतला छीनने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री का पुतला छिनता देख महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने पुतले को पकड़ लिया लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद उनके हाथों से पुतले को छीन लिया। पुलिस के इस रवैया को देखकर कांग्रेसियों का पारा और सातवें आसमान पर चढ़ गया। कांग्रेसियों ने जमकर मुख्यमंत्री मुर्दाबाद मुख्यमंत्री है है के नारे लगाने शुरू कर दिए और इसके बाद पुतले का बच्चा कुछ मलबे को आपके हवाले कर पुतला ध्यान किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि रुड़की में कसीनो के अड्डे होटल में बने हुए हैं और वेश्यावृति हो रही है। रुड़की शहर में समस्याओं का अंबार है भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है लेकिन इन पर लगाम लगाने की बजाय प्रदेश के मुख्यमंत्री इन्हें छुपाने के लिए पुलिस को आगे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रुड़की को कसीनो का अड्डा किसी भी सूरत में कांग्रेस बनने नहीं देगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री का पुतला फेंकने वालों में राजकुमार सैनी, सलीम खान, आशीष चौधरी, अनिल पुंडीर, मुनेश त्यागी, राहुल सैनी, मकसूद हसन, नवीन जैन, भूषण त्यागी, नसीम अहमद, मदनपाल भड़ाना, पूर्व पार्षद गुड्डू, उम्मेद गाजी, मोहित त्यागी, जाकिर हसन, अजय राठौर आदि दर्जनों से ज्यादा कांग्रेसी शामिल रहे।