देवेंद्र सिंह नेगी ने उप जिलाधिकारी रुड़की के रूप में कार्यभार किया ग्रहण

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। तहसील कार्यालय रुड़की में देवेंद्र सिंह नेगी ने उप जिलाधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर तहसील कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
मंगलवार को तहसील कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में अधीनस्थ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री नेगी का अभिनंदन किया। श्री नेगी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, नागरिकों को पारदर्शी एवं त्वरित सेवा प्रदान करना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।