शायद नींद में भगवानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष, बरसात से पहले ही नाले पड़े अटे, जनता में रोष

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल)। बरसात सिर पर है और भगवानपुर नगर पंचायत के वार्ड में नाले अटे पड़े हैं। नालों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है लेकिन अभी तक शायद नगर पंचायत अध्यक्ष की नींद नहीं खुली है। लोग नाले के गंदे पानी से होकर गुजर रहे हैं जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं लोगों में नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रति भारी आक्रोश उत्पन्न हो रहा है।
भगवानपुर नगर पंचायत का अध्यक्ष इस बार कांग्रेस पार्टी का जीतकर आया है। पार्टी के प्रत्याशी को जीताने के लिए भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने भी पूरा जोर लगाया था लेकिन अब उनका यह जोर शायद अध्यक्ष पर नहीं लग रहा है। जी हां यह बात हम नहीं बल्कि भगवानपुर नगर पंचायत में रहने वाले वार्डों के लोग कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि वार्डों में साफ सफाई को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। इतना ही नहीं बरसात सिर पर है और वार्डों के नाले कूड़े करकट से अटे पड़े हैं जिसके चलते नालों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। वार्ड के लोग इस गंदे पानी से होकर मजबूरन निकल रहे हैं। वार्ड के लोगों ने कई बार शिकायत भी की। लेकिन इस हो कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वार्ड के लोगों का कहना है कि बिना बरसात के वार्ड में नालों का पानी सड़क पर बह रहा है और यदि बरसात हो गई तो फिर यह पानी लोगों के घरों में भी घुसेगा। जिसको लेकर वार्ड के लोगों में नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रति भारी आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। लोगों का कहना है यदि जल्द ही नालों की सफाई न की गई तो वार्ड के लोग बड़ी संख्या में नगर पंचायत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के साथ ही तालाबंदी करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।