पहलगाम नरसंहार के विरोध में संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल मुजफ्फरनगर कल निकालेगा जनाक्रोश रैली

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। पहलगाम नरसंहार के विरोध में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर सभी व्यापारियों के साथ मिलकर शहर में जन आक्रोश रैली निकलेगा। इससे पूर्व पहलगाम में आतंकियों के हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय मित्तल के प्रतिष्ठान पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पहलगाम में हुए नरसंहार को देखते हुए जिले के तमाम सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक और सभी अन्य संस्थाओं तथा हिन्दू संगठनों ने निर्णय लिया है कि शुक्रवार यानि दो मई को शाम 5 बजे टाउन हाल के मैदान से एक जन आक्रोश रैली निकाली जायेगी। बैठक में सभी व्यापार मण्डलों व व्यापारियों से अपील की गई कि अपने प्रतिष्ठान दोपहर तीन बजे बंद कर जन आक्रोश रैली में अधिक से अधिक लोग लोग शामिल होकर शहीदों श्रद्धांजलि देकर जन आक्रोश रैली को सफल बनाये। उन्होंने कहा की पहलगाम में हुए नरसंहार से पूरे देश में गुस्सा है। उन्होंने केंद्र सरकार से भी इस पर शीघ्र से शीघ्र बड़ा एक्शन लेने की मांग की। नाम पूछकर गोली मारना यही दिखता है कि इतनी कट्टरता के साथ आतंकवादी हिंदुओं को अपना टारगेट बनाकर मार रहे हैं। यह घटना बेहद शर्मनाक और कलंकित करने वाली है। इसमें शामिल आतंकियों को सबक सिखाना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर बैठक में बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।