कांग्रेस देश की सुरक्षा पर सरकार ओर सेना के साथ: राजेन्द्र चौधरी, निकाला कैंडल मार्च
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वाधान में कश्मीर के पहलगांव में कल हुए वीभत्स हत्याकांड के विरोध में रुड़की महानगर के कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पुल से चंद्र शेखर मूर्ति तक कैंडल मार्च निकाल कर एवं मोन धारण कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अपने संबोधन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि यह हत्याकांड देश को झंझोड़ने वाला है और निहत्थे लोगों को कायरता से मारना निंदनीय है उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सुरक्षा पर सरकार ओर सेना के साथ है और इस पूरे मामले की जांच होकर इसके षड्यंत्रकारी को बक्शा नहीं जाना चाहिए। प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने कहा कि देश के खिलाफ आतंकी संगठनों को साफ़ करना होगा और उनके मददगारों को सबक सिखाना होगा। पूजा गुप्ता पूर्व मेयर प्रत्याशी ने कहा कि भारत की सीमाओं में भी चुनकर हत्या करना निंदनीय है और सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही बताता है उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
युवा नेता प्रणय प्रताप सिंह ने कहा कि इस मामले में पाकिस्तान का हाथ है और उसे सबक सिखाने की जरूरत है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी, पूजा गुप्ता, डॉक्टर अता उर रहमान पीसीसी सदस्य, प्रणय प्रताप सिंह,सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष भूषण त्यागी, सुधीर चौधरी जिला महामंत्री, मोहित त्यागी, एडवोकेट नितिन त्यागी, नदीम अहमद, पंकज सोनकर कृष्ण गोपाल शर्मा, आदेश सैनी, इंजीनियर फूल कुमार, बॉबी त्यागी जिला सचिव नीरज अग्रवाल, आशीष रावत, गुलबहार, नदीम अहमद, अनुज सिंह, जीशान, विनोद बाल्मिकी, आदि मौजूद रहे।
