November 13, 2025

पुण्यतिथि पर महापौर अनीता अग्रवाल द्वारा विजय जुलूस निकालना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान:राजेंद्र चौधरी

0
IMG_20250129_125748
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पुण्यतिथि पर महापौर अनीता देवी अग्रवाल द्वारा विजय जुलूस निकालना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस दिवस को जहां पूरा देश शहीद दिवस के रूप में मनाते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर नमन करता है तो वही भाजपा की महापौर अपना विजय जुलूस निकालकर क्या उनका अपमान करने का काम करेंगी। उन्होंने मांग की है कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विजय जुलूस कार्यक्रम को स्थगित किया जाए।

बुधवार दोपहर के समय सिविल लाइन जादूगर रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में इतनी चूर कर हो गई है कि उन्हें ना किसी पुण्यतिथि की चिंता है और ना ही किसी के अपमान की। उन्होंने बताया नव निर्वाचित भाजपा की महापौर द्वारा 30 जनवरी को विजय जुलूस निकालने का कार्यक्रम आयोजित कर रखा है। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। पुण्यतिथि पर भाजपा महापौर द्वारा शहर में विजय जुलूस निकालना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान है। उन्होंने महापौर से विजय जुलूस स्थापित करने की मांग की है। वहीं उन्होंने विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच हुए विवाद की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पूर्व सांसद राजेंद्र बाडी ने कहा कि पूरे शहर के कई वार्डों में काफी संख्या में लोगों की वोट काट दी गई। लोग अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाए। इस मामले को लेकर वह कोर्ट जाएंगे। प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी मुनफैत अली, ब्लॉक अध्यक्ष हाजी रिजवान अहमद, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page