January 18, 2026

पूजा गुप्ता बोली दुर्गा से डर गए आप 27 में कहीं काली ना आ जाए

0
IMG_20250128_181723
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। पत्रकारों से पत्रकार वार्ता करते हुए पूजा गुप्ता ने कहा कि चुनाव में उन्हें पुरुषों ने मिलकर हराया है। किसी ने डमी कैंडिडेट कहे या फिर भी टीम सभी ने मिलकर एक महिला को हराया है। उन्होंने कहा दुर्गा से डर गए आप 27 में कहीं काली ना आ जाए।
नगर निकाय चुनाव 2025 में नगर निगम मेयर पद पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी पूजा गुप्ता ने हार के बाद मंगलवार को पत्रकारों से प्रेस वार्ता करते हुए कहां कि वह चुनाव हारी नहीं बल्कि उन्हें पुरुषों ने मिलकर हराया है। उन्होंने कहा कि यशपाल राणा ने भाजपा की बी टीम बनकर चुनाव लड़ा और भाजपा ने लाठी के बल पर चुनाव जीतने का काम किया। उन्होंने कहा कि वह सभी दुर्गा से डर गए अब कहीं 2027 में काली ना आ जाए। पत्रकारों से वार्ता करते हुए सचिन गुप्ता ने भी यशपाल राणा पर सवाल उठाए। जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि 2027 में भी वह चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि वह अभी से 2027 की तैयारी कर रहे हैं और कांग्रेस हाईकमान ने यदि उन्हें मौका दिया तो वह फिर चुनाव लड़ेंगे। इस अवसर पर प्रेस वार्ता में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page