विद्युत विभाग के कर्मचारी समेत 9 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। विवाहिता की तहरीर पर दर्ज हुए दहेज उत्पीड़न में पुलिस ने विद्युत विभाग के कर्मचारी समेत 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला दरोगा को मामले की जांच सौंपी गई है। महिला दरोगा मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंग नहर कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी अंकुर पुत्र धनीराम निवासी अकबरपुर लक्सर के साथ 11 मार्च 2024 को हुई थी। शादी में उसके पिता ने बढ़ चढ़कर दान दहेज दिया था। लेकिन उसका पति और ससुराल के लोग दिए गए दान
दहेज से खुश नहीं थे। शादी के बाद से उसका पति और ससुराल उस पर मायके से दो लाख रुपए नगद और कार की डिमांड लगातार करते आ रहे थे। विवाहिता ने बताया की शादी में उसके पिता ने लगभग 20 लाख रुपए खर्च किए थे। दहेज की डिमांड पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। विवाहिता ने बताया उसका पति विद्युत विभाग लक्सर में कार्यरत है। विवाहिता का आरोप है कि हद तो उस समय हो गई जब 25 जून 2024 को विवाहिता के पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से ही निकाल दिया। विवाहिता किसी तरह अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। पिता के साथ गंग नहर कोतवाली पहुंची विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल के नौ लोगों के खिलाफ नामजद दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। गंग नहर कोतवाल ऐश्वर्या पाल ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति अंकुर समेत 9 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच महिला दरोगा ज्योति नेगी उप निरीक्षक को सौंपी गई है।