May 15, 2025

विधायक विरेन्द्र ने उदय सिंह पुंडीर के लिए ढंढेरा नगर पंचायत की जनता से मांगे वोट

0
IMG_20250119_074102
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। ढंढेरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदय सिंह पुंडीर को चुनाव मैदान में उतारा है। उनके लिए वोट मांगने के लिए आज झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती नगर पंचायत ढंडेरा वासियों के बीच पहुंचे। उन्होंने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी उदय सिंह पुंडीर के लिए वोट मांगे। जनसंपर्क के दौरान विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा कि उदय सिंह पुंडीर पहले से ही लोगों की सेवा और मदद करते आए हैं और यदि क्षेत्र की जनता ने उन्होंने ढंढेरा नगर पंचायत का अध्यक्ष उन्हें बनाया तो वह और तेजी के साथ ढंढेरा नगर पंचायत क्षेत्र का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां की मुख्य समस्या जल भराव की है तो उनकी पहली प्राथमिकता यही होगी कि जल समस्या का स्थाई समाधान कर जनता को इसका लाभ पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि ढंढेरा नगर पंचायत में पहली बार चुनाव हो रहा है और क्षेत्र की जनता पहली बार ही कांग्रेस का अध्यक्ष बनाकर इतिहास रचने का काम करें। उन्होंने कहा उदय सिंह पुंडीर कोई नया नाम नहीं है वह पिछले काफी लंबे समय से क्षेत्र में लोगों की सेवा और मदद करते आ रहे हैं तो अब जनता भी उन्हें नगर पंचायत ढंढेरा अध्यक्ष पद पर बैठाए ताकि वह और तेजी के साथ ढंढेरा नगर पंचायत का विकास कर सके। जनसंपर्क के दौरान उदय सिंह पुंडीर के साथ भारी संख्या में उनके समर्थक और स्थानीय लोगों की भीड़ शामिल रही। जनसंपर्क करते हुए उदय सिंह पुंडीर जिधर को भी निकल रहे थे उधर ही उनका गर्म जोशी के साथ फूलों से स्वागत किया जा रहा था। उदय सिंह पुंडीर ने भी क्षेत्र की जनता से अपने पक्ष में अधिक से अधिक वोट की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *