June 18, 2025

प्रतिभा देवराज पाल ने घर-घर जाकर मांगे वोट, मिल रहा जीत का आशीर्वाद

0
IMG_20250119_082108
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। नगर निगम वार्ड 9 के भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा पाल पति देवराज पाल वार्ड 9 में घर-घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में अधिक से अधिक वोट की अपील कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्हें क्षेत्र के बुजुर्ग पुरुष और महिलाओं का आशीर्वाद मिल रहा है तो वही युवाओं का प्यार उन्हें मिल रहा है।
नगर निगम चुनाव अब अपने अंतिम चरण में पहुंचता जा रहा है। इसी के चलते वार्ड नंबर 9 से इस बार भाजपा नेता देवराज पाल ने अपनी पत्नी प्रतिभा पाल को मैदान में उतारा है। देवराज पाल अपनी पत्नी और समर्थकों के साथ वार्ड संख्या 9 में घर-घर जाकर लोगों से पत्नी के लिए वोट की अपील कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्हें क्षेत्र के लोगों का भरपूर समर्थन मिलता भी दिखाई दे रहा है। देवराज पाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने यदि उनकी पत्नी को पार्षद बनाकर नगर निगम में भेजा तो वह वार्ड का चहुंमुखी विकास करेंगे। आपको बता दे कि भाजपा नेता देवराज पाल बिना वार्ड पार्षद के ही पिछले काफी लंबे समय से लोगों की सेवा और मदद करते आ रहे हैं लेकिन अब यदि उनकी पत्नी पार्षद बनती है तो वार्ड का और अधिक विकास होगा। जनसंपर्क के दौरान उनके समर्थक उनके साथ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page