February 14, 2025

निर्दलीय सतीश नेगी पड़ रहा सब पर भारी, क्षेत्र के लोगों का मिल रहा भारी जनसमर्थन

0
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सतीश नेगी सब पर भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है और भारी पड़े भी क्यों ना जब स्वयं ही क्षेत्र की जनता उन्हें अपने खर्चे से चुनाव लड़ा रही हो। सतीश नेगी ने भी कहां की वह चुनाव नहीं लड़ रहे बल्कि क्षेत्र की जनता चुनाव लड़ रही है। क्षेत्र की जो समस्या है उसे क्षेत्र का स्थानीय प्रत्याशी ही प्राथमिकता के आधार पर कर सकता है। इसलिए क्षेत्र की जनता ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा है और क्षेत्र के लोगों का उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है।
सोमवार दोपहर के समय नगर पंचायत ढंडेरा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सतीश नेगी के आज बूचड़ फाटक के पास चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ। सतीश नेगी के चुनावी उद्घाटन कार्यालय में क्षेत्र के लोगों की ही नहीं बल्कि महिलाओं की भी भारी भीड़ देखी गई। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सतीश नेगी पिछले काफी लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहकर भारतीय जनता पार्टी की ही नहीं बल्कि क्षेत्र के लोगों की निस्वार्थ सेवा करता आ रहा है। इतना लंबा समय भारतीय जनता पार्टी में देने के बाद भी पार्टी ने उन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए टिकट नहीं दिया इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें चुनाव मैदान में ही नहीं उतरा बल्कि अपने खर्चे से उन्हें चुनाव लड़ा भी रहे हैं। सतीश नेगी ने भी कहा कि मैं स्वयं चुनाव नहीं लड़ रहा बल्कि मेरे क्षेत्र के लोग चुनाव लड़ रहे हैं यह जीत मेरी नहीं होगी बल्कि मेरे क्षेत्र के लोगों की जीत होगी। उन्होंने कहा कि वह जीत के बाद डेरा नगर पंचायत से क्षेत्र में जो भी रुके हुए विकास कार्य हैं और लंबित पड़े कार्यों को पूरा करने में अपनी प्राथमिकता निभाएंगे। सतीश नेगी क्षेत्र में जब जनसंपर्क के दौरान निकल रहे हैं तो उन्हें क्षेत्र के लोगों का समर्थन मिल रहा है। लगातार उनके बढ़ते जनाधार को देखते हुए अन्य पार्टी के प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज होने शुरू हो गई है। क्योंकि सतीश नेगी सभी पर अभी तक तो भारी पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं और यदि यही हाल रहा तो सतीश नेगी को कोई चुनाव जीतने से नहीं रोक पाएगा। सभा की अध्यक्षता अशोकनगर विकास समिति उपाध्यक्ष जीवानंद बुडाकोटी ने की।
चुनावी कार्यालय उद्घाटन में उपस्थित रहने वालों में पूर्व कॉलोनी अध्यक्ष शिवचरण बिंजोला, चिन्हित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संरक्षक राजेंद्र सिंह रावत, शिवाजी कॉलोनी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व शिवाजी कॉलोनी अध्यक्ष देव सिंह सामंत, राज विहार कॉलोनी अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह गोसाई, भारत कॉलोनी अध्यक्ष नित्यानंद जुयाल, कीर्ति नगर कॉलोनी अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, नंदा कॉलोनी अध्यक्ष बच्चन सिंह नेगी, विजयनगर कॉलोनी अध्यक्ष अनिलभट्ट, पूर्व न्यू भारत कॉलोनी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, समाज सेवक दिगंबर सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, गंगा एनक्लेव अध्यक्ष हिम्मत सिंह राणा, अध्यक्ष दुर्गा थापा, पूर्व ढंडेरा प्रधान बलवंत सिंह पवार, मंदिर अध्यक्ष रामलाल कला, समाजसेवी मालती नेगी, प्रदीप बुडाकोटी, सत्यपाल सिंह रावत, जसपाल ढोंडियाल, पूर्व ढंडेरा क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता बिष्ट, धर्मगुरु चंद्र मोहन कुलाश्री, उत्तराखंड युवा मोर्चा संरक्षक राकेश सिंह चौहान, बलवीर सिंह रावत, समाज सेवक शिवानंद नौटियाल, राजू बिष्ट डॉक्टर धीरेंद्र सिंह रावत, कॉलोनी उपाध्यक्ष विजय सिंह रावत, गिरधारी लाल शर्मा, धर्मगुरु कैलाश कुखशाहल, पूर्व विजयनगर कॉलोनी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह धामी, शंभू प्रसाद बुडाकोटी, महेंद्र गिरी, प्रवीन नेगी, प्रेम सिंह राणा, नरेंद्र गोसाई, जगदीश खड़ायत, दिनेश बिष्ट, सुखबीर बिष्ट, कमलेश बड़थ्वाल, गंगा सिंह, दिनेश भंडारी, विनोद नेगी, संजय रावत, मनमोहन सिंह रावत, धर्म क्रांति सुदर्शन डोबरियाल, हेमचंद खंतवाल, योगी, तेज सिंह खड़ायत, रमेश भट्ट, मोहन भंडारी, नरेंद्र भंडारी, सोहन सिंह, विनोद जखवाल, भारत सुमन बड़थ्वाल, दिनेश नेगी, यशवंत सिंह नेगी, चतुर सिंह रावत, बंटी राणा, विजय चौहान, धर्म सिंह गुसाईं, सरोज बड़थ्वाल, सरोज नेगी, अनीता कला, सुनीता नेगी, पूर्व वार्ड नंबर से बिना नेगी, मधु रावत, विजयनगर पार्वती नेगी, पार्वती रावत, अनीता नेगी, देवांशी बड़थ्वाल, देवंती भट्ट, शोभा रावत, मंजू नेगी, रेनू बिष्ट, कनिका पुंडीर, देवंती रावत, हेमा गोसाई, प्रीति नेगी, किरण नेगी, किरन रावत, प्रीति, ममता नेगी, अंजू पालीवाल, आशा, पूनम नेगी, यशोदा रावत, दीप्ति खड़ायत, अंजू, रितिका, ममता चौहान, विक्रम कंडारी मुकेश बिष्ट, नरेंद्र सिंह रावत, सरिता भट्ट, आशा देवी, मीनाक्षी नेगी, कंचन बड़थ्वाल, अर्चना बड़थ्वाल, मोनू रमोला, प्रकाश पालीवाल, चंद्र बल्लभ बड़थ्वाल, त्रिलोक सिंह रावत, सुनील नेगी, सुभाष बड़थ्वाल, डीएम कोठारी, महादेव पांडे, रामगोपाल ध्यानी, रणजीत सिंह राणा, प्रेमचंद ध्यानी, प्रताप सिंह रावत, संजय भट्ट, कुंवर सिंह चौधरी, हरीश शर्मा, हरीश कुमार, भारत सिंह नेगी, अनूप नेगी, जीवन नेगी, राजेश ढोंडियाल पूर्व वार्ड नंबर समाजसेविका शकुंतला सती, लाजवंती गोसाई, प्रीति देवी आदि बड़ी संख्या क्षेत्र लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *