June 18, 2025

नशे पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता:सरिता डोबाल

0
IMG_20241207_193043
Getting your Trinity Audio player ready...

उत्तरकाशी (देशराज पाल)। उत्तरकाशी की नव नियुक्त पुलिस कप्तान सरिता डोभाल ने कहा कि जिले में नशा तस्करी रोकने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ ही महिला सुरक्षा और साइबर अपराध की रोकथाम उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए ट्रेफिक के साथ ही सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए पुलिस पूरी तत्परता के साथ कार्य करेगी। शनिवार को जिले की नव नियुक्त पुलिस कप्तान सरिता डोबाल ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम में नियमित नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। जिसकी रोकथाम के लिए पुलिस निरंतर लोगों को जागरूक कर रही है। इसके साथ ही अवैध नशे की रोकथाम के लिए पुलिस निरंतर प्रयासरत है, जो युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, उस पर जागरूकता के साथ ही अंकुश लगाने के लिए पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाने के साथ ही महिला सुरक्षा करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने जिले में ड्रग ड्राविंग को लेकर शिकायत मिल रही है, जिस पर पुलिस सघन चौकिंग अभियान चला रही है। बाहरी व्यक्तियों की पहचान के लिए भी घर-घर सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मस्जिद विवाद को लेकर दोनो पक्षों से निरंतर वार्ता की जा रही है। कुछ मामले है, जिनका निस्तारण किया जा सकता है उसको लेकर दोनों पक्षों से वार्ता कर विश्वास का महौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page