May 17, 2025

महाराष्ट्र और झारखंड में किसकी सरकार, वोटो की गिनती शुरू, जल्द आएंगे परिणाम

0
IMG_20241123_082830
Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली (देशराज पाल/एजेंसी)। महाराष्ट्र (288 सीटें) और झारखंड (81 सीटें) में आज फैसले का दिन है। आज पता चलेगा किसकी सरकार बनने जा रही है और जनता ने किसके हक में फैसला सुनाया है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले घंटे पोस्टल बैलट गिने जाएंगे। उसके बाद ईवीएम की बारी आएगी।
महाराष्ट्र में सीधी लड़ाई सत्ताधारी महायुति की महाविकास अघाड़ी से है। यहां दोनों धड़े अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं हालांकि पोल ऑफ पोल्स में सत्ताधारी पार्टी को बढ़त दिखी, जबकि झारखंड में हेमंत सोरेन के सामने अपनी सरकार बचाने की चुनौती है। वहां आदिवासी अस्मिता का सवाल है। इसके अलावा दोनों धड़ों ने महिलाओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गोगो दीदी और मइयां योजना की चर्चा ज़ोरों पर रहीं। हालांकि अगले कुछ घंटों में साफ हो जाएगा। उधर, 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों के उपचुनाव का रिजल्ट भी आ आ रहा है। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड लोकसभा सीट काफी चर्चा में है.। उत्तर प्रदेश में बीजेपी और समाजवादी पार्टी की सीधी टक्कर है तो वहीं वायनाड सीट पर आज साफ हो जाएगा कि प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी का किला बचाने में सफल हुईं या नहीं। महाराष्ट्र के शुरुआती रुझानों की बात करें तो नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से देवेंद्र फडणवीस आगे चल रहे हैं। महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव के साथ उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपनी प्रतिक्रिया दी। पाठक ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अपने गठबंधन में जीतने में जा रही है। ‘इंडिया’ ब्लॉक खासकर समाजवादी पार्टी पर उत्तर प्रदेश में नकारात्मक नैरेटिव सेट करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा में खटाखट, सटासट और फटाफट महिलाओं के खाते में 8,000 रुपये प्रतिमाह आएंगे, ऐसा झूठ बोलकर उन्होंने वोट प्राप्त किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *