May 18, 2025

हमारे देश के पर्व परम्पराओं के गुल्स्दस्ते में से यह खुबसूरत हिस्सा है छठ पूजा:चैबर जैन

0
IMG_20241106_155654
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। छठ पूजा नहाय खाय के साथ विधि विधान से छठ पर्व शुरू हो गया है। ऐसे में पूर्वांचल समाज, बिहार व अन्य लगते हुए क्षेत्रों से लोग देशभर में छठ को बहुत धूमधाम से मनाते हैं। तीन दिन तक चलने वाले इस पर्व में हजारों लोग शामिल होते हैं। छठ पर्व की सभी तैयारियां पुलिस प्रशासन और नगर निगम द्वारा पुरी कर ली गई है। शहर के गंगा घाटों पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है और इसी के मद्देनजर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा ने टीम के साथ रुड़की में गंगा घाटों का निरीक्षण कर जायज़ा भी लिया।

उदय खबर मीडिया से रूबरू होते हुए फोनिक्स कॉलेज के चैयरमेन एवं बहुचर्चित समाजसेवी चैरब जैन ने सबको बधाई देते हुए कहा कि छठ माई सबको अपना आशीर्वाद दे। सभी को स्वस्थ, सुखी और संपन्न रखे। यह काफी कठिन उपवास है। लेकिन लोग बड़े उल्लास, आस्था भाव से इसको मनाते हैं। चैरब जैन ने कहा कि हिन्दू सनातन धर्म का यह एक खुबसूरत हिस्सा है। हमारे देश के पर्व परम्पराओं के गुलदस्ते से सुन्दर हिस्से के रूप में हमारे सामने दिखायी देता है छठ पूजा के तौर पर दीपावली के छठवें दिन छठ पूजा का श्री गणेश होता है। मैं पुनः छठ पूजा की बधाई देता हूँ। सभी का कल्याण करे छठ माई। उन्होंने बताया यह हमारे देश की परंपरा है कि हम सभी एक दूसरे के पर्व में सम्मिलित होकर भाईचारे का संदेश जहां देने का काम करते हैं तो वही पर्व की मिठास भी बढ़ाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *