जम्मू-कश्मीर:आतंकवादियों को पनाह देने वाले के घरों पर अब होगा बुलडोजर एक्शन: सिन्हा

Getting your Trinity Audio player ready...
|
दिल्ली (देशराज पाल)। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी अब एक्शन मूड में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को पनाह देने वालों के घरों को भी जमींदोज किया जाएगा।
मंगलवार को उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि मैंने सेना को निर्देश दे दिए हैं कि किसी बेगुनाह को परेशान ना किया जाए और गुनाहगार को किसी भी सूरत में बक्सा ना जाए। उन्होंने कहा कि अब जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की गतिविधियों को किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं आतंकवादियों को पनाह देने वालों के घरों को भी जमींदोज किया जाएगा। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर से आतंकवादियों का सफाया करने के लिए स्थानीय लोगों को भी आगे आना होगा। आतंकवादियों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों को पुलिस और सेना का सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में शांति और अमन जैन बनाए रखने के लिए सभी लोगों को सहयोग करने की आवश्यकता है। अगर सुरक्षा बल, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन और लोग एकजुट हो जाए तो एक साल में ही आतंकवादियों का सफाया हो सकता है।