December 12, 2025

संदिग्ध परिस्थितियों में एलआईयू का सिपाही गंगा में डूबा, महकमें हड़कंप

0
IMG_20241028_173336
Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार (देशराज पाल)। एक एलआईयू का सिपाही संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में डूब कर लापता हो गया है। जानकारी लगने पर महकमें में हड़कंप मच गया है। सिपाही के गंगा में डूबने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम सिपाही की गंगा में खोजबीन करने में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के कनखल क्षेत्र ठोकर नम्बर 10 बैरागी कैंप में एलआईयू का सिपाही तिरपन नेगी उम्र लगभग 43 तैनात है। सोमवार यानी आज वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। ड्यूटी पर न पहुंचने पर कैंप में मौजूद अन्य सिपाहियों ने उससे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन बताया गया है कि उसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। बताया गया है कि दोपहर बाद पुलिस कंट्रोल रूम को एक युवक द्वारा सूचना दी गई थी कि एक सिपाही गंगा में बह गया है। सिपाही के गंगा में बहने की जानकारी लगते ही बैरागी कैंप के कर्मियों में हड़कंप मच गया। जानकारी लगने पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह समेत आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने सिपाही की तलाश के लिए गंगा में सर्च अभियान चला रखा है। खबर लिखे जाने तक सिपाही का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। एलआईयू का सिपाही किन कारणों के चलते गंगा में डूबा अभी इसका भी कुछ पता नहीं चल पाया है। मामले में सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page