March 11, 2026

वाह री भाजपा सरकार:खुद भाजपा नेता ही खोल रहे पोल, टेक वल्लभ बोले रुड़की सड़कों में गड्ढे नहीं गड्ढों में है सड़क

0
IMG_20241021_105208
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। भाजपा सरकार के अजब और गजब विकास कार्यों की पोल खुद भाजपा नेता ही खोल रहे हैं। इन अजब और गजब विकास कार्यों से आम जनता तो परेशान है ही लेकिन अब लगता है कि भाजपा नेता भी इन समस्याओं से रोजाना दो-चार हो रहे हैं जिसके चलते ही अब उन्हें भी पोल खोलना जरूरी हो गया है।
ऐसा ही रुड़की विधानसभा में हुआ है जहां सड़कों के गड्ढों को लेकर वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक समाजसेवी एवं भाजपा नेता वैद्य टेक वल्लभ ने सड़कों पर उतरकर गडढ़ों की ओर ध्यान कराया है। उनका कहना है कि विधानसभा में लगातार गडढ़ों की ओर ध्यान आकर्षित करने के बावजूद भी कोई भी सड़क गड्ढा मुक्त नहीं है। जहां देखो वहां गड्ढा ही गड्ढा है। जहां सड़क बनी है और जहां नहीं बनी है, जहां गड्ढा नहीं भरा है, जहां मरम्मत हुई है। सब जगह गड्ढा ही गड्ढा है। बूढ़े गिर रहे हैं। बच्चे छिल रहे हैं। छोटे से लेकर बड़े वाहन तक गड्ढे में गिरते हुए टेढ़े-मेढ़े होकर निकलते हैं। जिससे दुर्घटना होने का पूरा-पूरा भय बना हुआ है। वैद्य टेक वल्लभ ने कहा कि सड़कों में गड्ढे नहीं गड्ढों में सड़क है और ये गड्ढे हड्डी तोड़ रहे हैं। उन्होंने नगर निगम को अपना ध्यान आकर्षित करने की बात कही। लेकिन रुड़की विधानसभा के विधायक प्रदीप बत्रा के बारे में वह कुछ नहीं बोल पाए। उनका कहना है कि यदि वह उनके बारे में बोले तो पार्टी के खिलाफत बात होगी जोकि पार्टी हित में ठीक नहीं है। सड़क के गड्ढे दिखाने के दौरान उनके साथ इंदर बधान, नवीन आहूजा, रविंद्र सिंह, पंडित रवी कौशिक, अनुज अत्रे, गौरव कुमार और अनेक राहगीर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page