June 18, 2025

आदर्श शिवाजी नगर रामलीला में श्रवण लीला देखकर दर्शक हुए भाव विभोर

0
IMG_20241017_194416
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। आदर्श शिवाजी नगर रामलीला समिति द्वारा पर्वतीय परंपराओं से प्रेरित प्रभु राम की लीला के सजीव अभिनय के मंचन का शुभ आरंभ मुख्य अतिथि समाज सेवक लोकमणी सैनी, मोहन सिंह चौधरी, सुदर्शन कुमार ने फीता काटकर किया। लीला का प्रारभ्भ गणेशजी की स्तुति से हुआ। मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार अपने माता पिता को तीर्थटन पर ले जाते हैं। जंगल में उन्हें प्यास लगती है। श्रवण माता पिता के लिए जल लेने जाते हैं जहां शिकार करने गए राजा दशरथ का तीर धोखे से श्रवण कुमार को घायल कर देता है। श्रवण का विलाप देखकर जनता बड़े ही भावुक हो जाते हैं और उनके और राजा दशरथ के अभिनय का तालियों से स्वागत करती है।

रावण कुंभकरण तथा विभीषण बकमा की तपस्या करते हैं और स्वेच्छा वरदान पाते हैं। इसी अहम में चूर रावण कैलाश पर्वत को उठाने जाते हैं जहां भगवान शंकर उनका अहम चूर कर देते हैं। राजा दशरथ के द्वारा पुत्रेष्ठ ज का आयोजन किया जाता है। फल स्वरुप प्रभु राम लक्ष्मण भरत व शत्रुघ्न के जन्म के साथ ही प्रथम दिवस की लीला का समापन हो जाता है।समिति के अध्यक्ष गौर सिंह भंडारी, संयोजक पुष्कर सिंह तोमर, निर्देशक शिवचरण बिंजोला, संगीत निर्देशक सत्येंद्र सिंह नेगी, उपनिदेशक संरक्षक बालम सिंह नेगी, उपाध्यक्ष भगत सिंह रावत, धर्मगुरु विपिन भारद्वाज, उप संयोजक दरवान सिंह बुटोला , उप निदेशक रोहित रावत, प्रवक्ता पारेश्वर प्रसाद लखेड़ा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह नेगी, लेखा जोखा बच्चीराम कुंडलिया, लेखा जोखा अनसूया प्रसाद जोशी, श्रृंगार महावीर प्रसाद डोभाल व कुंदन सिंह नेगी, स्टोर आनंद सिंह बतवाल, वह व्यवस्थापक व श्रृंगार राजेंद्र सिंह रावत व विजय सिंह पवार, जयवीर सिंह रावत, रणजीत सिंह रावत, उमराव सिंह पटवाल, स्टेज व्यवस्था दिनेश सिंह चौधरी, सतीश नेगी, नगर सुरक्षा इंचार्ज बलवन्त सिंह भंडारी, मार्गदर्शक मण्डल जगमोहन सिंह रावत, ज्ञान सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह पवार, महिला व्यवस्थापिका संतोषी राणा, गायत्री बुमला, विशम्बरी देवी, रामेश्वरी पंवार, प्रोम्पटर रविंद्र पवार, कलाकारों में दशरथ रोहित रावत, श्रवण कुमार बादल लखेड़ा, रावण लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कुंभकरण दरवान सिंह बुटोला, विभीषण धर्मानंद भट्ट, नारद सुरेंद्र सिंह, ऋषि श्याम सिंह पवार व योगम्बर सिंह रौथाण , अंजलि रावत, रिया बिष्ट, लब्बी रावत, राजेंद्र सिंह रावत, रितिक नेगी, अंशु रावत, दिव्यांशु, अभिनव, अनूप, हर्षिता बिष्ट, जय सिंह नेगी, जितेंद्र ज़ख्मोला, शाकुम्बरी चौहान, उमा रावत, सरिता बिष्ट, शुभम लखेड़ा, अदिति गुसाई, सौरभ पवार, आयुश, अंजलि रावत, पायल, सुप्रिया मेहरा, रितु लखेड़ा, पंचम सिंह बिष्ट, खंडूरी आदि राम भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page